बेटी से रेप के आरोपी ने जेल में काटा अपना गुप्तांग, हालत स्थिर

<p>कोच्चि के इदुक्की स्थित पीरमाड़े सब जेल में अपनी बेटी से रेप के आरोपी ने अपना गुप्तांग काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधिकारी ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने आरोपी के गुप्तांग का कटा हुआ हिस्सा जोड़ दिया है, अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।</p>

<p>आरोपी वेंदीपेरियर (42) पर चार महीने पहले अपनी बेटी से रेप करने का आरोप लगा था। जब बेटी घर पर सो रही थी उस समय आरोपी ने उसके साथ पहले छेड़छाड़ की फिर रेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे डाला। हालांकि कोर्ट ने उसे जमानद दे दी थी, लेकिन बेल कि शर्तों को पूरा करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। वहीं जेल अधिकारियों का कहना है कि आरोपी दावा करता है कि उसने यह अपराध नहीं किया है।</p>

<p>बता दें कि जेल नियम के अनुसार हर मंगलवार को कैदियों को दाढ़ी बनाने के लिए रेजर और ब्लेड दिया जाता है। जेल अथॉरिटीज ने उक्त आरोपी को भी दाढ़ी बनाने के लिए ब्लेड दिया था जिससे आरोपी ने अपना गुप्तांग काट लिया। सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने आरोपी का ऑपरेशन किया और उसके गुप्तांग को जोड़ दिया।</p>

Samachar First

Recent Posts

केंद्र ने 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों ₹5,858.60 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की,हिमाचल को मिले ₹189.20 करोड़

  New Delhi: केंद्र सरकार ने प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की सहायता के लिए…

27 mins ago

बिजली बचाएं, 300 यूनिट से ज्यादा जलाने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी, नई दरें लागू

  Shimla: बिजली उपभोक्ता अब बिजली संभल कर ही जलाएं। यदि माह में 300 यूनिट…

43 mins ago

9 को पेंशन पर उखड़े पेंशनर, 39 कांग्रेस विधायकों के घेराव और कार्यक्रमों में विरोध की चेतावनी

  शिमला: पेंशन पर हिमाचल में सियासत गरमा गई है। पहली तारीख को पेंशन का…

1 hour ago

वॉल ऑफ़ ऑनर में सजी एचआरटीसी की 50 साल की उपलब्धियां, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

  Shimla: 1974 से हिमाचल प्रदेश में अपना सफर शुरू करने वाली एचआरटीसी आज 50…

1 hour ago

आठ पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण, पांच को नई तैनाती

  Shimla: प्रदेश सरकार ने 13 पुलिस अधिकारियों (HPS)के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए…

3 hours ago

हिमाचल के मंदिरों में डिजिटल सेवाओं के विस्तार के लिए बनेगी राज्यव्यापी नीति : उपमुख्यमंत्री

Una : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को कहा कि राज्य में डिजिटल प्रौद्योगिकी के…

3 hours ago