शिमला: CM ने 27 दिसंबर की रैली के लिए व्यापक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए

<p>राज्य सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को यहां रिज पर बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। विशाल रैली की तैयारियों को लेकर&nbsp; समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली के लिए प्रभावी एवं व्यापक प्रबन्धन किए जाएं। उन्होंने कहा कि रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे।</p>

<p>मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया जाएगा और विकासात्मक वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याण योजनाओं का प्रिंट व इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोगों को इन योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे इनका लाभ उठाने के लिए आगे आएं।</p>

<p>उन्होंने निर्देश दिए कि शिमला शहर के प्रमुख स्थानों और सभी जिला मुख्यालयों पर एलईडी स्क्रीन स्थापित की जाएं ताकि लोग केन्द्रीय गृह मंत्री का भाषण सुन सकें। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न प्रवेश स्थलों पर स्वागत द्वार स्थापित करने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करना है और उन वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो मुख्यधारा से नही जुड़ पाए हैं।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने रैली के लिए सुरक्षा के कड़े इन्तज़ाम करने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि आम जनता को किसी असुविधा का सामना न ही करना पड़े। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुण्डू ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से प्रचारित किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

5 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

5 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

5 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

5 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

7 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

8 hours ago