शिमला: जिला प्रशासन ने मतदाताओं को रिजिस्टर करने के काम किया तेज

लोकसभा चुनावों को लेकर शिमला जिला में मतदाताओं को रिजिस्टर करने के कार्य को जिला प्रशासन ने तेज कर दिया है। शिमला जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कश्यप ने बताया है कि 23 और 24 फरवरी को बूथ लेवल ऑफिसर हर पोलिंग स्टेशन पर मतदाता को रिजिस्टर करने का काम करेगा जो वोटर लिस्ट से छूट गए हैं। जिला में 18 से 19 साल के बीच के नए मतदाता तक उस संख्या में रिजिस्टर नहीं हुए जो संख्या जिला प्रशासन ने अनुमानित की है। जिला में इस बार 1039 पोलिंग बूथ स्टेशन होंगे जो कि पिछली बार से 12 ज्यादा हैं। जिसमें से 14 अति संवेदनशील और 43 संवेदनशील हैं। मतदाता लिस्ट को वोटर वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कश्यप ने बताया कि लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने स्वीप अभियान छेड़ा है जिसके अंतर्गत 4 पार्ट में न्यू वोटर, स्कूलों, कालेजों और सरकारी दफ्तरों ने जाकर भी लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया है।

अमित कश्यप ने बताया है कि गुरूवार को इलेक्शन कमिश्नर ऑफ इंडिया के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है जिसमें आयोग ने शारीरिक रूप से अपंग मतदाता को पोलिंग स्टेशन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। शिमला जिला में 1405 शारीरिक रूप से दुर्बल वोटर हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन ने बर्फबारी होने पर हेलीकॉप्टर और हेली एम्बुलेंस का प्रबंध भी किया है। जिससे चुनाव सम्बन्धी अधिकारी और लोगों को पोलिंग स्टेशन पहुंचाया जा सके। जिला में कुल 119 सेक्टर ऑफिसर और 34 सेक्टर मैजिस्ट्रेट तैनात होंगे जो पोलिंग स्टेशन में जाकर मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। यहां व्हील चेयर की व्यवस्था भी रहेगी और 10% बूथ की वेब कास्टिंग की सुविधा रहेगी। वीवीपेट और ईवीएम की 135 % जरुरत से ज्यादा उपलब्धता है।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कश्यप ने बताया कि सुरक्षा प्लान भी तैयार किया गया है और मार्च के पहले हफ्ते निर्वाचन आयोग में भारत की टीम भी शिमला का दौरा करेगी।

टोल फ्री नम्बर 1950 में मतदाता किसी भी तरह की जानकारी और शिकायत की दी जा सकती है। सी-विजन एक नई एप्प शुरू होगी जिस पर कोई भी व्यक्ति इलेक्शन कमिशन को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन की सूचना दे सकता है। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पेड न्यूज की निगरानी के लिए भी एक कमेटी का गठन किया जायेगा। 21 जनवरी 2019 तक शिमला जिला में कुल 5 लाख 53 हजार 142 मतदाता हैं। जिसमें 2 लाख 84 हजार 971 महिला और 2 लाख 68 हजार 171 पुरूष मतदाता हैं। नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक मतदाता खुद को रिजिस्टर कर सकता है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

2 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

2 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

2 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

2 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

4 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

5 hours ago