शिमलाः गैस सिलेंडर दाम बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे

<p>केंद्र सरकार द्वार गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी के विरोध में महिला कांग्रेस ने शिमला में डीसी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर दिल्ली चुनाव की हार की हताशा में आम जनमानस पर गैस सिलेंडर की कीमतों का बोझ डालने के आरोप लगाए।</p>

<p>महिला कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव में हार की हताशा का बदला आम लोगों पर गैस की बेतहाशा कीमतें बढ़ाकर कर ले रही है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती है तो पूरे प्रदेश भर में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और सड़कों पर उतर कर महिला कांग्रेस। जनता के साथ मिलकर विरोध करेगी ।</p>

<p>शिमला जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन करने के बाद जुलूस की शक्ल में शिमला जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंची महिलाओं ने सरकार पर जनता को बेतहाशा महंगाई की मार में झोंकने का जिम्मेदार ठहराया।</p>

<p>महिला कांग्रेस ने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता को अब सरकार ने जानबूझकर रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर परेशान करने का काम किया है। महिला कांग्रेस किसी भी हाल में सरकार की इस नीति को चलने नहीं देगी और जनता को साथ में लेकर सड़कों पर इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

12 hours ago