<p>प्रदेश सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित रैली में भाग लेने के लिए आज शिक्षा, विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज तथा कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मार्कंडेय ने लगभग 200 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दो साल विश्वास के प्रगति और विकास के पोस्टर वितरित कर लोअर बाजार और राम बाजार में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होने के लिए अपील की।</p>
<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के 2 वर्ष के कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाएं चलाकर प्रदेश में विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि यह रैली प्रातः 11:00 बजे आरंभ होगी, जिसमें माननीय केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का मार्गदर्शन मिलेगा। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर भी इस विशाल रैली को संबोधित करेंगे।</p>
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…
Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…
Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…