<p>कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर बारिश के बीच ठियोग में हो रही कांग्रसे की रैली को संबोधित करने पहुंच चुके हैं। शिमला के ठियोग में हो रही इस कांग्रेस की रैली को लेकर बारिश में भी जनता का जोश बरकरार है। हालांकि ठियोग में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है लेकिन बावजूद इसके पंडाल में एक भी कुर्सी खाली नहीं दिख रही। लोग छाते पकड़कर पंडाल में बैठे रहे।</p>
<p>बता दें कि कांग्रेस की ठियोग में होने वाली रैली में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, प्रभारी रजनी पाटिल, अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स सहित विधायक विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जेनेब चंदेल मौजूद है। कांग्रेस नेता राज बब्बर भी स्टार प्रचारक हैं। गौरतलब है कि ठियोग में इससे पहले प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित था लेकिन सुरक्षा के लिहाज से उनका ये दौरा रद्द कर दिया गया।</p>
CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…
Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…
Chamba Tragic Death: चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी, जहां चिकन…
Bus Overturns Near Kandaghat: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कंडाघाट के पास उत्तराखंड डिपो…
Hamirpur Migrant Worker Murder: पुलिस थाना भोरंज के तहत जाहू कलां गांव में बीते…
Kolkata Doctor Case; केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक के…