शिमला: सांगटी वार्ड का उपचुनाव कांग्रेस-BJP के लिए नाक का सवाल, CPIM की टक्कर से मुकाबला तिकोना

नगर निगम शिमला सांगटी वार्ड उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस पार्टी के लिए तो प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। जबकि सीपीआईएम दोनों ही दलों को कड़ी टक्कर देकर अपने कद का अहसास करवाने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है। सीपीआईएम छोड़कर कांग्रेस की पार्षद रही मीरा शर्मा अपने पद से इस्तीफ़ा देकर अब बीजेपी के समर्थन से चुनाव लड़ रही है। क्योंकि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है और जहां चुनाव हो रहा है वह राजधानी के वार्ड का है। ऐसे में बीजेपी के लिए ये चुनाव जीतना नाक का सवाल बन चुका है। परिणामस्वरूप बीजेपी वार्ड चुनाव को जीतने के लिए दिन रात एक कर रही है। चुनाव में शिक्षा मंत्री की साख भी दांव पर लगी हुई है।

दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी है जिसने शिल्पा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है। मीरा द्वारा दगा देने के बाद कांग्रेस पार्टी ने आनन-फानन में गांव से शिल्पा को चुनावी मैदान में उतार दिया। भले ही शिल्पा में अनुभव की कमी है लेकिन सांगटी वार्ड कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में आता है और कसुम्पटी में कांग्रेस के विधायक अनिरुद्ध सिंह की अपनी पैठ है। उनके लिए भी ये चुनाव इज़्ज़त का सवाल है। इसलिए स्वयं अनिरुद्ध सिंह चुनावी प्रचार का जिम्मा संभाले हुए है।

उधर सीपीआईएम के पास खोने के लिए तो कुछ नहीं है लेकिन इस चुनाव में रंजना वर्मा दोनों ही दलों को कड़ी टक्कर दे रही हैं। ये चुनाव तिकोने मुकाबले की तरफ बढ़ता नज़र आ रहा है। सीपीआईएम भी चुनाव जीतने के लिए ख़ूब जोर आजमाइश कर रही हैं। ठियोग सीपीआईएम विधायक राकेश सिंघा भी प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। नतीज़तन सांगटी वार्ड का चुनाव काफ़ी दिलचस्प हो गया है। इसलिए सबको अब 12 जनवरी के चुनावी परिणाम का इंतज़ार है।

Samachar First

Recent Posts

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

24 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

5 hours ago