वीरभद्र अच्छे इंसान, कभी-कभी हो जाते हैं गुस्सा: शिंदे

<p>हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने ऊना में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जमकर तारीफ़ की। शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक अच्छे आदमी हैं, लेकिन कभी-कभी गुस्सा हो जाते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यशैली की भी सराहना की।</p>

<p>उन्होंने कहा कि 84 साल की उम्र में भी वह प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। उनकी लोगों के प्रति काम करने की ऊर्जा से वह काफी प्रभावित हैं। शिंदे ने कहा कि वह कई बार प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं। वर्तमान में उन्हीं का नेतृत्व है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यह साफ नहीं किया कि चुनाव वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में लड़े जाएंगे या नहीं।</p>

<p>इस दौरान शिंदे पंडित सुखराम के साथ वीरभद्र सिंह के झगड़ों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही बड़े नेताओं के झगड़े में वह कई बार मध्यस्थता कर चुके हैं। लेकिन, इन नेताओं ने पार्टी के बारे में सोचा और आपसी मतभेद भुलाते रहे।</p>

<p>इसके अलावा शिंदे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया और महंगाई के मुद्दे पर सरकार को विफल बताया।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

13 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

13 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

13 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

13 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

13 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

13 hours ago