शक्ति प्रदर्शन पर सुक्खू सख़्त, ‘नारेबाजी करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट’

<p>ऊना में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के साथ पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। लेकिन, सम्मेलन में रायजादा के समर्थन में हो रही नारेबाजी से प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ख़ासे नाराज़ दिखे। सुक्खू ने कहा कि नारेबाजी से किसी को टिकट नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि वे पिछले 30 सालों से टिकट के दावेदारों को देख रहे हैं, लेकिन शक्ति प्रदर्शन से कुछ हासिल नहीं होने वाला है।</p>

<p>सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी है और इसमें जो अनुशासन के तहत काम करेगा उसको तवज्जो मिलेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई टिकट का दावेदार है, तो उसे नारेबाजी से दूर रहना होगा।</p>

<p>इस दौरान सुक्खू ने ऊना से विधायक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती पर भी निशाना साधा और पूछा कि सत्ती बताएं कि उन्होंने ऊना के विकास के लिए क्या किया है। साथ ही साथ उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया।</p>

<p>हालांकि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन का एक बड़ा हिस्सा टिकट के चाहने वालों को अनुशासन सीखाने में व्यय हुआ। गौरतलब है कि ऊना में जैसे ही शिंदे समेत तमाम नेता पहुंचे। सभा स्थल पर टिकट के दावेदार सतपाल रायजादा के पक्ष में नारेबाजी होने लगी। इस दौरान कार्यकर्ता भारी संख्या में रायजादा के पोस्टर और बैनर हाथ में लिए हुए दिखाई दिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

17 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

22 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

23 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

23 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

23 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

23 hours ago