ई-विधान प्रणाली सीखने टीम सहित शिमला पहुंचे हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष

<p>सोमवार को हरियाणा विधानसभा की उच्च स्तरीय सर्वोच्च समिति नेवा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय पहुंची। इस दौरान समिति ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली और क्रिया क्लापों के बारे में जानकारी जुटाई। बैठक के दौरान ई-विधान प्रणाली की जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ई-विधान प्रणाली एक पर्यावरण मित्र प्रणाली है जिसके लागू होने से जहां कार्य में दक्षता आई है वहीं पारदर्शिता भी बढ़ी है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मिशन डिजिटल इंडिया को साकार और सफल बनाने के लिए आज पूरे देश में लगभग सभी विधान सभाओं में हिमाचल प्रदेश के ई-विधान मॉडल को अपनाने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। परमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश चार ई-प्रणाली पर कार्य कर रहा है। वह हैं ई-विधान, ई-निर्वाचल क्षेत्र प्रबंधन, ई-समिति और विधानसभा सदस्यों के मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-डायरी। उन्होंने बताया कि हम अभी तक 18 से ज्यादा निर्वाचल क्षेत्रों में ई-निर्वाचल प्रबंधन का कार्य पूरा कर चुके हैं, जिसके माध्यम से जनता विधायक, अधिकारियों और सरकार से विकास कार्यों के बारे सीधा संवाद कर सकते हैं।&nbsp;</p>

<p>वहीं, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने भी आधुनिक और नवीनतम डिजिटल प्रणाली की जानकारी &nbsp;हासिल की। उन्होंने कहा कि वह इस प्रणाली को शीघ्र अतिशीघ्र हरियाणा विधानसभा में स्थापित करने का प्रयास करेंगे जिससे इसका लाभ उन्हें मिल सके।</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago