वीरभद्र को भड़का रहे हैं राजेंद्र राणा, ऊना विधायक रायजादा का आरोप

ऊना सदर से कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने वीरभद्र गुट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वीरभद्र सिंह के ताजा बयानबाजियों के लिए रायजादा ने प्रत्यक्ष तौर पर सुजानपुर से कांग्रेस के ही विधायक राजेंद्र राणा को जिम्मेदार ठहराया है।

सतपाल रायजादा ने कहा कि वीरभद्र सिंह को कुछ नेता सीढ़ियों के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन, ऐसा सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कांग्रेस को हराने में अपनी भूमिका अदा की। जिन लोगों ने कांग्रेस के विरूद्ध या तो चुनाव लड़े या विद्रोह किया ऐसे लोग वीरभद्र सिंह की बैठकें करवा रहे हैं।

रायजादा ने कहा कि हमीरपुर से आकर राजेंद्र राणा और उनके बेटे दूसरे हलकों में दखल दे रहे हैं। कांग्रेस में जो लोग चंद दिनों पहले आई उन्होंने पार्टी को हाईजैक करने की कोशिश की है। लेकिन, ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस विधायक ने कहा कि तीन से चार लोग मिलकर अपना हित साधने में जुटे हैं और वीरभद्र सिंह का दुरुपयोग कर रहे हैं।

राजयजादा साफ तौर पर अपनी बातों से पीसीसी अध्यक्ष सुक्खू की कार्यप्रणाली का समर्थन करते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सीनियर लीडर हैं उनका सभी सम्मान करते हैं। लेकिन, सुखविंदर सिंह सुक्खू अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने 10 साल एनएसयूआई और 10 साल यूथ कांग्रेस को मजबूत बनाने का काम किया। ऐसे में सुक्खू ही प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में काबिल नेता हैं।

सतपाल रायजादा ने तो यहां तक कहा कि वह संगठन के बिना होने वाली रैलियों की गिनती कर रहे हैं और जल्द ही पूरी रिपोर्ट राहुल गांधी से समय लेकर उन्हें सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सामने जल्द ही झूठ का पर्दाफाश किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

17 mins ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

48 mins ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

1 hour ago

कैसे मूर्ख व्यक्ति को संसद भेजा, नेगी का कंगना पर करारा जवाब

Shimla : हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना पर निशाना साधा है।…

2 hours ago

सितंबर में तपे पहाड़: शिमला 29 तो ऊना, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर में पारा 35 के पार

सितंबर माह में जून जैसी गर्मी का अहसास  25 रात से भारी बारिश का …

2 hours ago

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

7 hours ago