<p>कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में स्टार प्रचारकों की एक नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इनमें विद्या स्टोक्स, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कुलदीप कुमार को शामिल किया गया है।</p>
<p>गौरतलब है कि इससे पहले जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई थी उसमें प्रदेश कांग्रेस के इन दिग्गजों का नाम शामिल नहीं था। जिसे पार्टी के अंदर गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन वोटिंग से पहले कांग्रेस पार्टी ने इन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाकर उस विरोध को थामने की कोशिश की है।</p>
<p>कांग्रेस पार्टी ने जो प्रेस नोट जारी किया है उसमें जिक्र किया गया है कि कांग्रेस के ये दिग्गज पहले से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रहे हैं। लेकिन अब ये पार्टी के स्टार प्रचारक हैं।</p>
12 HAS Officers Transferred: राज्य सरकार ने देर शाम 12 एचएएस अधिकारियों के तबादले…
मेष (Aries) आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप अपने काम में किसी मित्र का…
Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…
Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…
रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…
Political Tension Escalates: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…