पॉलिटिक्स

प्रदेश का पहला महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज स्व. जीएस बाली की देन: भवानी पठानिया

प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने में पर्व मंत्री जीएस बाली का अहम योगदान है। तकनीकी शिक्षा मंत्री रहते हुए उन्होंने प्रदेश में कई कॉलेज खुलवाए हैं। रैहन का महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज भी उन्हीं की देन है जो आज बनकर तैयार हो गया है। ये प्रदेश का पहला महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज है।

बता दें कि जिस समय जीएस बाली ने रैहन को पॉलिटेक्निक कॉलेज की सौगात दी थी उस समय प्रदेश में वीरभद्र सिंह की सरकार थी और सुजान सिंह पठानिया फतेहपुर के विधायक थे। लेकिन अब भाजपा इसका श्रेय लेने जा रही है। यही कारण है कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री 16 जून को यहां आकर पहले से चल रहे महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

इसी को लेकर आज फतेहपुर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीत राम शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। बैठक में स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया ने अपने कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। इस दौरान भवानी पठानिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि अब चुनावी बेला आ गई है। दिवंगत पूर्व में रहे मंत्री सुजान सिंह पठानीयां की फसल को काटने के लिए जल्द ही फतेहपुर में भाजपा के केंद्रीय मंत्री आने वाले हैं। लेकिन फतेहपुर की जनता सब जानती है उनके आगे कुछ छिपा नहीं है।

उन्होंने कहा कि फतेहपुर के रैहन में जो पहला पॉलिटेक्निक कॉलेज खोला गया और रे कॉलेज डिग्री कॉलेज खोला गया है वह पूर्व मुख्य्मंत्री स्व. वीरभद्र सिंह, स्व. सुजान सिंह पठानीयां और पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री स्व. जीएस बाली की देन है जो आज बच्चों को घर द्वार शिक्षा दे रहे हैं। मगर आने वाली चुनावी बेला में केंद्रीय मंत्री 16 जून को पहले से चल रहे महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के भवन का उद्दघाटन तो रे डिग्री कॉलेज का शिलान्यास करने आ रहे हैं जिस फसल को दिवंगत सुजान सिंह पठानीयां ने बीजा था उसे काटने केंद्र के मंत्री आ रहे हैं ।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

6 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

6 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

13 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

13 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

13 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

13 hours ago