सुखराम बोले अपने लगाए पौैधे को उखाड़ने का है सही समय

<p>हिमाचल के सुखराम अपने ही लगाए पौधे को उखाड़ने की बात कर रहे है। सुखराम का कहना है कि राजनीति में कभी पौधे लगाने भी पड़ते हैं और उखाड़ने भी। जो रास्ते से भटक जाता है उसे उखाड़ना ही पड़ता है।</p>

<p>बात पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री सुखराम और बल्ह से कांग्रेस के विधायक प्रकाश चौधरी की हो रही है। वर्ष 1998 में सुखराम ने जब हिमाचल विकास कांग्रेस के नाम से पार्टी बनाई थी तो प्रकाश चौधरी को बल्ह से टिकट देकर पहली बार न सिर्फ विधायक बनाया था बल्कि अपनी पार्टी के कोटे से सीधा कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिलाया था।</p>

<p>इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग है। सुखराम अब बीजेपी का दामन थाम चुके है, प्रकाश चौधरी कांग्रेस में हैं और सीएम वीरभद्र सिंह के खास हैं। इस बार सुखराम बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी के लिए प्रचार करने बल्ह जाएंगे। सुखराम न सिर्फ गांधी का प्रचार करेंगे बल्हि चौधरी के खिलाफ जमकर आग भी उगलेंगे।</p>

<p>वहीं बल्ह से भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी सुखराम का आशीर्वाद लेने के लिए उनके घर पहुंचे और दो जनसभाओं की एडवांस बुकिंग करा ली। क्योंकि भाजपा नेताओं को इस बात का पता है कि सुखराम का न सिर्फ जिला में बल्कि पूरे प्रदेश में अपना एक अलग जनाधार है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

9 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

10 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

10 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

10 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

10 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

10 hours ago