पॉलिटिक्स

युवा कांग्रेस के अनशन में पहुंचे सुक्खू, कहा- 90 दिन में पूरी होनी चाहिए निष्पक्ष जांच

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। युवा कांग्रेस का ये क्रमिक अनशन 7वें दिन भी जारी रहा। हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सोमवार को शिमला में युवा कांग्रेस के अनशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला।

सुक्खू ने कहा, ”हम निरंतर कह रहे हैं कि पेपर कहां प्रिंट किया गया, कहां लीक हुआ? इसकी निष्पक्ष जांच 90 दिन के भीतर पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी ‘चोर भी मैं कोतवाल भी मैं’ वाली स्थिति बनी हुई हैं। कांग्रेस उन हजारों युवा बेरोजगारों के रोष का आक्रोश हड़ताल के जरिए व्यक्त कर रही है जो पुलिस और जेओए परीक्षा में अपीयर हुए हैं। इसमें जो भी अधिकारी शामिल हैं उन पर कार्यवाही होनी चाहिए। ये तो एक मामला सामने आ गया लेकिन चार सालों में इस तरह के कई पेपर लीक हुए हैं।”

बता दें कि हिमाचल पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस डीजीप संजय कुंडू को हटाने और मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जस से करवाने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं मांगों के चलते युवा कांग्रेस ने प्रदेशभर में क्रमिक अनशन शुरू किया है। युवा कांग्रेस का कहना कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनकी ये भूख हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

28 mins ago

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

16 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

16 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

16 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 hours ago