पॉलिटिक्स

PM मोदी और JP नड्डा भी नहीं बचा पाएंगे हिमाचल में भाजपा की डूबती नाव: प्रेम कौशल

हिमाचल में चुनावी साल शुरू होते ही राजनीतिक पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। आए दिन पार्टी नेता एक दूसरे पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में अब हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा पर निशाना साधा है।

प्रेम कौशल ने बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल में भाजपा की डूबती नाव को अब पीएम मोदी और जेपी नड्डा भी नहीं बचा पाएंगे। प्रदेश की जनता अब किसी भी प्रलोभन में आने वाली नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल की जनता पर न ही अब पीएम मोदी के रसीले चुटकुलों का असर होने वाला है और न ही नड्डा के झूठे दावों का, क्योंकि साढ़े चार साल के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने जनता के हाथ महंगाई, भ्रष्टाचार और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीज़ल के दाम 15, 20 रुपए बढ़ा कर फिर 5, 7 रुपए कम करके जनता को बेबकूफ़ बनाने का जो खेल खेल रही है उसको किसी के लिए भी समझना मुश्किल नहीं है। प्रदेश में अराजकता, घोटालों और भाई-भतीजावाद का बोल बाला है। हर चीज़ की सेल लगी है, नौकरियों की सेल, हिमाचल की जमीनों की सेल के साथ साथ हिमाचल के गौरव को भी नीलाम करने का कार्य हो रहा है। ऐसे हालात में जनता भाजपा प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के झांसों एवं प्रलोभनों में आने बाली नहीं है इसलिए इनके प्रदेश दौरों का कोई असर जनता पर पर नहीं होगा ।

कौशल ने कहा कि भाजपा को जश्न मनाने की बजाए पूर्व में देश की जनता के साथ बोले गए झूठ और अत्याचार के लिए आत्मग्लानि दिवस मनाकर जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

2 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

2 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

3 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

3 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

5 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

6 hours ago