हिमाचल

हमीरपुर: पूर्व CM धूमल की 50वीं सालगिरह पर बधाई देने पहुंचे जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार दिल्ली दौरे से सीधा हमीरपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की शादी की 50वीं सालगिरह के कार्यक्रम में भाग लिया। इससे पहले एनआईटी हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। यहां मीडिया से बात करते हुए जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे को लेकर कहा कि नई दिल्ली में पार्टी की आला नेताओं से मुलाकात की है। केंद्र सरकार की 8 साल पूरे होने का जश्न शिमला में मनाया जा रहा है इसलिए पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं। साथ ही हिमाचल में चुनावी वर्ष होने के चलते रणनीति बनाने के लिए भी नई दिल्ली में चर्चा की गई है ।

वहीं, सुक्खू के बयानों पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू बिना वजह की बयानबाजी में लगे हुए हैं, वह किसको लेकर बयानबाजी करते हैं और क्या बोलते हैं यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में एक पारिवारिक समारोह है। उन्होंने कहा कि वे पूर्व मुख्यमत्री धूमल की शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं देने के लिए हमीरपुर आए है क्योंकि पार्टी में उनका कद ऊंचा है और हम उनका सम्मान करते हैं।

पैट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती करने के मामले पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने बहुत ही सराहनीय कदम उठाया है जिससे जनता को लाभ मिलेगा और साथ ही उज्जवला योजना में भी सबसिडी देने का कदम बढ़िया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

8 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

8 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

9 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

9 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

11 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

12 hours ago