पॉलिटिक्स

कर्मचारियों की हड़ताल का सुक्खू ने किया समर्थन, ‘सरकार जल्द दूर करे ये विसंगति’

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन ब्लॉक में पेन डाउन हड़ताल पर बैठे जिला परिषद् कैडर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करने हड़ताल स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर सुक्खू ने कहा कि जयराम सरकार सोई हुई सरकार है और पिछले 11 दिन से जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हड़ताल पर हैं और यह कर्मचारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जयराम सरकार को इस विसंगति को दूर करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाना चाहिए ताकि इन कर्मचारियों को अन्य कर्मचारियों के बराबर वितीय लाभ और अन्य प्रकार के सभी लाभ मिल सकें। सरकार को इन सभी कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखना चाहिए।

सुक्खू ने कहा कि इन कर्मचारियों ने सरकार को हड़ताल शुरू करने से पहले 15 दिन पहले अल्टीमेटम दिया था लेकिन प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों की मांगों के प्रति कोई ध्यान नहीं दिया, मजबूरन इन सभी कर्मचारियों को हड़ताल पर जाना पड़ा। जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सभी प्रकार के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं । सभी युवाओं और अन्य सभी नागरिकों को अपने सभी प्रकार के प्रमाणपत्रों को बनवाने में दिक्कत आ रही है और अन्य सभी प्रकार के जनमानस के दैनिक कार्य रुक चुके है।

कांग्रेस नेता ने जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि अगर कांग्रेस की सरकार प्रदेश में सत्ता में आएगी तो कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से पूरे प्रदेश के जिला परिषद कर्मचारियों को या ग्रामीण विकास या फिर पंचायती राज में विलय करेगी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

12 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

12 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

13 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

13 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

13 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

13 hours ago