कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव की अटकलों के बीच सामने आया सुक्खू का ये बयान

<p>हिमाचल में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बात को लेकर पीसीसी चीफ सुक्खू ने बयान दिया है। सुखविंदर सिंह ने पार्टी में अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग संगठन को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार अफवाहें फैला रहे हैं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदला जा रहा है। जबकि ऐसा कुछ नहीं है वे दिल्ली अपने बेटी से मिलने गये थे और वे कांग्रेस के किसी बड़े नेता से नहीं मिले।</p>

<p>जब सुक्खू से पूछा गया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बलने के अटकलें तेज हैं तो उन्होने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। न ही राष्ट्रीय स्तर पर इस बारे में कोई चर्चा हुई है। समाचार फर्स्ट से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि ये सब अफवाहें है और जो लोग ये अफवाहें फैला रहे हैं वो पार्टी को अस्थिर करना चाहते हैं।</p>

<p>इस तरह से सूत्रों की माने तो एक तरह से अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों को विराम लग चुका है। जिस तरह से प्रदेश अध्यक्ष पूरी सक्रियता से अधिवेशनों की रूपरेखा बनाते नज़र आ रहे हैं उस से ये स्पष्ट माना जा सकता है की बदलाव अभी मुश्किल है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

6 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

6 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

6 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

6 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

20 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

21 hours ago