PCC चीफ सुक्खू के डिफेंस में उतरे ये नेता, नेताओं के निष्कासन को बताया सही

<p>कांग्रेस से 37 लोगों के निकाले जाने के बाद जहां एक खेमा पीसीसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ लामबंद हैं, वहीं दूसरी तरफ सुक्खू के भी समर्थन में कुछ नेताओं ने खुलकर बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के सचिव बलदेव ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू के फैसले का बचाव किया है।</p>

<p>बलदेव ठाकुर का कहना है कि 37 लोगों के निष्कासन का दोष सिर्फ सुखविंदर सिंह सुक्खू को देना ग़लत है। उन्होंने कहा कि पीसीसी प्रमुख ने अपनी मर्ज़ी से किसी कोपार्टी से नहीं निकाला है, बल्कि पार्टी की मीटिंग में संबंधित क्षेत्र के नेताओं ने शिकायत पेश की। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। ख़ास बात की इनके खिलाफ कार्रवाई आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही की गई है।</p>

<p>गौरतलब है कि कांग्रेस से 37 लोगों के निष्कासन के बाद पार्टी के भीतर घामासान छिड़ा हुआ है। इन लोगों पर चुनाव के दौरान पार्टी के के साथ भीतरघात करने के आरोप लगे हैं। निकाले गए लोगों में अधिकांश का संबंध वीरभद्र खेमे से है। ऐसे में वीरभद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू फिर से आमने-सामने हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

28 mins ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

31 mins ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

7 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago