सुक्खू और चंद्रेश पहुंचे AICC दफ्तर, दिल्ली में गतिविधियां तेज़

<p>दिल्ली में हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। समाचार फर्स्ट को ख़बर मिली है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और चंद्रेश कुमारी एक साथ का कांग्रेस मुख्लायलय पहुंचे हैं। दोनों नेताओं की हाईकमान के साथ बैठक चल रही है।</p>

<p>इससे पहले कांग्रेस नेता सुखराम और कौल सिंह ठाकुर ने भी शिंदे से मुलाकात की थी। ख़बर यह भी है कि दिल्ली में हाईकमान से मिलने वालों में विद्या स्टोक्स भी शामिल हैं। लेकिन, फिलहाल उन्हें AICC के दफ्तर में नहीं देखा गया है। कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि हिमाचल प्रदेश में स्थिति को राहुल गांधी जल्द से जल्द रास्ते पर लाना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने अपने सिपहसालारों को भविष्य के मद्देनज़र सही रास्ता चुनने के लिए कहा है।</p>

<p>सुक्खू के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने के बाद हिमाचल प्रदेश की राजनीति में किसी नए मोड़ के आने की संभावना है। माना जा रहा है कि वीरभद्र सिंह के तमाम विरोध के बावजूद हाईकमान सुक्खू पर विश्वास बनाए हुए है। बहरहाल, चुनाव सिर पर है और कांग्रेस हाईकमान के सामने पार्टी के आंतरिक सत्ता को बैलेंस करने की चुनौती है।</p>

<p>लेकिन, इस बीच सुखराम और कौल सिंह ठाकुर के शिंदे से मुलक़ात के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। हालांकि,इन मुलाकातों का अभी कोई असल तथ्य सामने नहीं आया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

4 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

4 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

4 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

4 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

4 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

5 hours ago