सुक्खू ने मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री से नादौन में IPH डिवीजन खोलने की रखी मांग

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक नादौन सुखविंदर सिंह सुक्खू धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह से मिले। सुक्खू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह से नादौन में आईपीएच का डिवीजन खोलने की मांग की है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब 6-7 विधानसभा क्षेत्र ही ऐसे बचे हैं जहां पर आईपीएच का डिवीजन नहीं है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में अब समय के साथ जनसंख्या बढ़ने के कारण पानी की मांग में वृद्धि हुई है जिस कारण अब आईपीएच के डिवीज़न की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीन सब डिवीज़न नादौन, धनेटा और गलोड़ के साथ साथ एक बड़ा सिंचाई का प्रोजेक्ट एमआईपी नादौन भी आता है। नादौन विधानसभा क्षेत्र जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से जिला हमीरपुर का सबसे बड़ा और प्रदेश का तीसरे नंम्बर का सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है।</p>

<p>इस पर मुख्यमंत्री और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सुक्खू की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महिन्द्र सिंह ने जल शक्ति विभाग को डिवीज़न के लिए औपचारिकताएं जल्द पूरा करने के लिए कहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Politics: जिस ईवीएम से मुख्यमंत्री बने, उसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठा रहे सुक्खू: जयराम

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला करते हुए…

1 hour ago

संघ ने उजागर की मेडिकल कॉलेज नाहन की अव्यवस्थाएं, सरकार से सुधार की मांग

नव भारत युवा संघ ने डॉ. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन की अव्यवस्थाओं को…

1 hour ago

Hamirpur News: मॉडल प्रदर्शनी में कन्या स्कूल हमीरपुर अव्वल, नरेली ने प्रश्नोत्तरी में मारी बाजी

Children's Fair 2024: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर में सोमवार को आयोजित बाल…

1 hour ago

देहरा के लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा: कमलेश ठाकुर

Kamlesh Thakur public grievances: देहरा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को ग्राम…

1 hour ago

द्रमण में बनेगा मार्केट यार्ड

Market yard in Dramman: मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि द्रमण…

2 hours ago

राजीव गांधी स्टार्ट-अप योजना से हिमाचल के किसानों को बड़ा लाभ: बाली

Rajiv Gandhi Natural Farming Start-Up Scheme: पर्यटन निगम के अध्यक्ष और कैबिनेट रैंक के नेता…

2 hours ago