शिमला से सुनीता ने ठोकी ‌टिकट की दावेदारी, कांग्रेस से किया पहला आवेदन

<p>अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर ने आज शिमला शहरी सीट से कांग्रेस पार्टी के टिकट के लिए दावेदारी ठोक दी है। शनिवार को टिकट के लिए आवेदन करने के पहले ही दिन सुनीता ठाकुर ने अपने परिजनों और समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर 25 हजार रुपये की फीस के साथ टिकट के लिए आवेदन किया है।</p>

<p>सुबह करीब साढ़े 11 बजे सुनीता ठाकुर ने कांग्रेस कार्यालय में कार्यालय सचिव गुलाब सिंह को निर्धारित परफॉर्मा सौंपा है। इसी कड़ी में सुनीता ठाकुर प्रदेश में सबसे पहले आवेदन करने वाली नेत्री बन गई हैं।शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने टिकट प्राप्त करने के लिए आवेदन करने का एलान किया था।</p>

<p>यही नहीं सुनीता ठाकुर शिमला से कांग्रेस टिकट की पहली दावेदार बनी हैं। बता हेम कि अब तक शिमला विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की और से किसी भी महिला को प्रत्याशी नहीं बनाया गया है। यदि सुनीता ठाकुर को टिकट मिला तो वह पहली महिला होंगी जो कांग्रेस टिकट पर चुनाव लडेंगी।</p>

<p>इस मौके पर सुनिता ठाकुर ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी इस बार शिमला सीट से उन्हें टिकट देकर मैदान में उतारेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि यदि उन्हें टिकट मिली तो निश्चित तौर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार शिमला सीट कांग्रेस अवश्य जीतेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

55 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

1 hour ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago