<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 'असंगठित कामगार विभाग' के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र चौहान को नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जर्नादन द्विवेदी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सुरेंद्र की नियुक्त की है औऱ यह तत्काल प्रभाव से लागू होगी।</p>
<p>सुरेंद्र चौहान के हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के असंगठित कामगार कांग्रेस विभाग का प्रदेश संयोजक नियुक्त होने से कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी तथा इस संगठन में नये लोगों को जुड़ने के अवसर प्राप्त होंगे।</p>
<p>बता दें कि सुरेंद्र चौहान छात्र जीवन से ही कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और समाजसेवा के साथ-साथ पार्टी के विभिन्न संगठनों में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे नगर निगम शिमला में दो मर्तबा छोटा शिमला वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुए हैं और वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष हैं।</p>
<p> </p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…