पद नहीं मिलने से नाराज सुरेश चंदेल, बीजेपी छोड़ने की दी धमकी

जब से बोर्ड और निगमों के नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ है। बीजेपी के भीतर से बगावत के सुर उठने लगे हैं। कुछ नेता खुद को हाशिए पर महसूस करने लगे हैं और उनके तीखे बोल लगातार सुर्खियों में हैं। इसी कड़ी में पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।

बीजेपी से नाराज सुरेश चंदेल ने कहा कि पानी अब सिर से ऊपर उठ चुका है। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा है कि उनके लिए दूसरे विकल्प की कोई कमी नहीं है। पार्टी में सम्मान  नहीं मिलने पर और भी विकल्प खुले हैं।

चंदेल का कहना है कि आगामी 5 दिन काफी अहम हैं। इस दौरान उनके और पार्टी के संबंधों में बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर ही उनके विरोधियों की कमी नहीं है। वह जल्द ही फैसला लेंगे कि पार्टी में बने रहना है या किसी दूसरे विकल्प की तरफ रुख करना है।

रिखी राम भी बिफरे, पूछा- क्या हुआ तेरा वादा?

सरेश चंदेल के अलावा अनिल धीमान, बीके चौहान, कौंडल  जैसे नाराज लोगों की फेहरिस्त में रिखी राम भी शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सरकार से उन वादों पर तंज कसा है, जो सरकार की तरफ से उनके लिए किया गया था। इन लोगों को रंज इस बात का है कि इन्होंने पार्टी हित के लिए अपने टिकट कुर्बान किए लेकिन पार्टी ने इन्हें पूरी तरह दरकिनार किया है।

Samachar First

Recent Posts

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

17 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

41 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

2 hours ago