पॉलिटिक्स

महाराष्ट्र में गठबंधन विपरीत विचारधारा का था, लगता नहीं फ्लोर टेस्ट में ये बचेगा: CM

बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर धर्मशाला पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान को लेकर सीएम ने कहा कि पहले दिन से ही लग रहा था जो कि गठबंधन हुआ था, वो विपरीत विचारधारा का हुआ था। कल होने वाले फ्लोर टेस्ट में लगता नहीं यह गठबंधन बचेगा। बहुमत नहीं है तो सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है, सरकार को अगले कल की बैठक से पहले ही छोड़ देना चाहिए।

जयराम ठाकुर ने कहा कि शिव सेना जीवन भर कांग्रेस के खिलाफ रही। जब तक बाला ठाकरे थे, उन्होंने सिद्धांत पर राजनीति की, कोई भी सरकारी दायित्व ग्रहण नहीं किया। उनके जाने के बाद बेटे उद्वव ठाकरे ने मुख्यमंत्री बनना भी स्वीकार किया और बेटे को भी मंत्री बनाया। सत्ता के लोभ में जो एक गठबंधन विपरीत विचारधारा से किया था, वो लंबा नहीं चलना था। लोग भी इसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं। कल होने वाले फ्लोर टेस्ट लगता है कि यह गठबंधन बचेगा नहीं।

वहीं, राजस्थान के उदयपुर की घटना को सीएम ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ अरसे से ऐसे लोगों की हिम्मत और हौंसला बढ़ता जा रहा है, किसी भी घटना को खुलेआम अंजाम दिया जाता है यह क्रम अच्छा नहीं है, इसे रोकने की जरूरत है। रजस्थान के सीएम को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। इस षडयंत्र में कितने लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Balkrishan Singh

Recent Posts

गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश को बैग में पैक कर ठिकाने लगाने का प्रयास

हिमाचल प्रदेश को भले ही शांत राज्य माना जाता हो, लेकिन यहां भी अब लगातार…

1 hour ago

शिमला में जनवादी महिला समिति का धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार व…

4 hours ago

हिमाचल लोकसभा कैंडिडेट में सबसे अमीर प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल में लोकसभा के सभी उम्मीदवारों के नामांकन होने के बाद एफिडेविट में सभी प्रत्याशियों…

5 hours ago

हिमाचल प्रदेश: 159 वोटर्स वाला गांव.. ‘पलटेगा’ चुनाव?

लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे अहम होती है और एक वोट सरकारें बदलने की…

5 hours ago

हिमाचल में 15 मई को दर्ज किया गया मई महीने का सबसे गर्म दिन

पूरे उत्तर भारत में झुलस्ती गर्मी रिकॉर्ड की जा रही है. बीते कल 15 मई…

5 hours ago

भाजपा के नामांकन कार्यक्रमों से उड़ी कांग्रेस पार्टी की नींद: बिंदल

शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश…

7 hours ago