BJP और संघ इतिहास की गलत जानकारी देकर बिगाड़ रहे देश का माहौल: राठौर

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बीजेपी सरकार और नेताओं पर इतिहास से छेड़छाड़ कर कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम करने की साज़िश रचने के आरोप लगाए हैं। राठौर ने कहा कि बीजेपी इतिहास में दर्ज तथ्यों को बदलकर अपने तरीके से देश की जनता के सामने पेश कर देश में कांग्रेस नेताओं के विपरीत माहौल बनाने की कवायद में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ नेहरू जैसे महान नेता को विलेन की तरह पेश करने की कोशिश कर रहा है जबकि साध्वी प्रज्ञा जैसे सांसद नाथूराम गोडसे की महीमा का गुणगान कर रहे हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेताओं की पाकिस्तान जाने और वहां के नेतृत्व के साथ दोस्ती की लंबी फेरहिस्त है,&nbsp; जबकि कांग्रेस का कोई प्रधानमंत्री और नेता पाकिस्तान नहीं गया है। लेकिन अब बीजेपी कांग्रेस नेताओं को देश भक्ति की नसीहत दे रही है। राठौर ने तल्ख लहजे में बीजेपी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस को बदनाम करने से बाज आए और अगर ये सिलसिला यूं ही जारी रहा तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। साथ ही राठौर ने बीजेपी नेताओं को इतिहास की ठीक से समझ और जानकारी लेने की नसीहत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को खुली डिबेट की भी चुनौती दी है।</p>

<p>राठौर ने बीजेपी और संघ के बड़े नेताओं सावरकर और श्यमा प्रसाद मुखर्जी को अंग्रेजों का साथी बताया है। साथ ही उन्होंने इन नेताओं पर आजादी की लड़ाई में देश नहीं बल्कि देश के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और संघ के लोग महिलाओं के हित की बातें जरूर करते हैं लेकिन सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों में बीजेपी के नेताओं की संलिप्तता पाई गई है।</p>

<p>राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी विदेशों में जाकर देश की जनता के पैसों को दुरुपयोग कर अपने लिए टीआरपी और मीडिया मैनेजमेंट बनाने में लगे हुए हैं। जबकि देश में आर्थिक मंदी का दौर चरम पर है। देश में लाखों नौकरियां चली गई हैं और रुपया तेजी से जमीन में घुस रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है और जनता का ध्यान बंटाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

6 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago