प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उपचुनावों और 2022 के लिए बन रही रणनीति: रणधीर शर्मा

<p>धर्मशाला में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक चली रही है। भाजपा आगामी 2022 के चुनावों में मिशन रिपीट दोहरा सके इसको लेकर पार्टी का मंथन चल रहा है। इसके अलावा विधयकों द्वारा किये गए 3 सालों में कार्यों का ब्यौरा भी लिया गया है। बैठक में शिमला में कौर कमेटी की बैठक में आए प्रस्तावों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की जा रही है।</p>

<p>भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया कि बैठक में आज भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहे आज पूर्व सीएम शांता कुमार बैठक में नही आए वे कल होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगे ।&nbsp;</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा ने कोरोना के इस काल में बेहतर कार्य किया है। भाजपा ने सेवा ही संगठन भाव से काम किया है। कोरोना मरीजों की मदद की है ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या न हो। महिला मोर्चा ने 12 लाख से अधिक मास्क बनाकर बांटे हैं। 17 हजार घरों को हमने भोजन उपलब्ध करवाया हैं। &nbsp;प्रदेश सरकार ने कोरोना की इस लड़ाई में बेहतर कार्य किया हैं।&nbsp;</p>

<p>वहीं, उन्होंने कहा कि पार्टी का चेहरा वही होता है जो मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। चुनाव में प्रचार करने के लिए बड़े नेता भी आएंगे।&nbsp;महंगाई चुनाव में मुद्दा बन सकता है।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

5 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

6 hours ago

बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं पर कार्यशाला का आयोजित

धर्मशाला, 17 मई: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को डीआरडीए, धर्मशाला के सभागार…

6 hours ago

सेना के शौर्य और बलिदान पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं इंडी गठबंधन के नेता: भारद्वाज

भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने आज अपने चुनावी जनसंवाद…

6 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापिस

धर्मशाला, 17 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

6 hours ago

शिमला मे इस वीकेंड होगा आईपीएल का रोमांच

इस वीकेंड में शिमला के रिज मैदान पर क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम जैसे माहौल में…

6 hours ago