पॉलिटिक्स

पंजाब सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहे कैप्टन! कांग्रेस छोड़ने की भी दी धमकी- सूत्र

शनिवार को पंजाब कांग्रेस दल के विधायकों की बैठक से ठीक पहले कैप्टेन ने इस्तीफे का मन बनाया। सूत्रों का कहना है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाईकमान से कहा है कि अब वो और जिल्लत नहीं बर्दाश्त कर सकते।

कैप्टन अमरिंदर से कई विधायक नाराज चल रहे हैं। ऐसे ही करीब 40 विधायकों ने कांग्रेस हाईकमान को चिट्ठी लिखी है। इस पर संज्ञान लेते हुए हाईकमान ने आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक बुलाई है।

विधायक दल की बैठक को कैप्टन की अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है कि क्या कैप्टन पंजाब के सीएम बने रहेंगे या फिर हाईकमान उनको हटाने का फैसला लेता है।

सुनील झाखड़ ने की राहुल की तारीफ

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील झाखड़ ने राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष की पंजाब में पार्टी की अंतरकलह को खत्म करने के लिए तारीफ की है।

झाखड़ ने ट्वीट राहुल गांधी के फैसले की सिकंदर के साथ तुलना की और कहा, “पंजाब कांग्रेस की अव्यवस्था को ठीक करने के इस निर्भीक फैसले ने कार्यकर्ताओं में न सिर्फ जान फूंक दी है पर अकाली दल को भयभीत कर दिया है।”

https://twitter.com/sunilkjakhar/status/1439124993485377538

 

Samachar First

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago