हिमाचल

हमीरपुर: ‘हिमाचली पाक कला’ प्रतियोगिता में शिखा शर्मा ने मारी बाजी

हमीरपुर में पोषण माह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर आयोजित की गई हिमाचली पाक कला प्रतियोगिता का आईएचएम संस्थान झिनयारी में समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में शिखा शर्मा ने प्रथम स्थान, निशा दूसरा और पूनम महाजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। उपायुक्त हमीरपुर देवश्वता बनिक ने सभी विजेताओं को बधाई दी।

बता दें कि पोषण माह के तहत 13 सितंबर से इस प्रतियोगिता का ब्लॉक स्तर आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जिला भर की लगभग 121 महिलाओं ने भाग लिया। अंत में 10 महिलाओं में से तीन महिलाओं ने प्रतियोगिता में बाजी मारी।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर शिखा शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया। उन्होंने इस प्रतियोगिता को करवाने के लिए विभाग और उपायुक्त का आभार जताया है। वहीं, दूसरे स्थान पर रही निशा ने बताया की उन्हें खाना बनाने का हमेशा से शौक रहा है जिसके चलते उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा किया विभाग द्वारा की गई अच्छी पहल है जिसमें महिलाओं के लिए एक मंच का आयोजन किया गया।

वहीं, तृतीय स्थान पर रही पूनम महाजन ने बताया कि उन्हें खुशी है कि वह इस प्रतियोगिता में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि हर किसी में कुछ ना कुछ करने की काबिलियत होती है जिसके चलते उन्होंने खाना बनाने की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया जिसके लिए उन्हें उन्होंने विभाग का आभार जताया है

डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने बताया कि पोषण माह के दौरान हमीरपुर में हिमाचली पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलग-अलग ब्लॉक की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में पारंपरिक व्यंजनों को बनाया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पोषण माह के दौरान न्यूट्रिशन को लेकर यह प्रतियोगिता करवाई गई।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

5 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

7 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

7 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

10 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

11 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

11 hours ago