पॉलिटिक्स

‘प्रदेश की खेल नीति में व्यावहारिकता नहीं, रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे खिलाड़ी’

हमीरपुर में शुरू हुए सांसद खेल महाकुंभ को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का आयोजन होना चाहिए लेकिन इस खेल महाकुंभ का राजनीतिक फायदे का मंच नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल नीति में व्यवहारिकता नहीं है इसलिए सरकार को खेल नीति में परिवर्तन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में हजारों की संख्या में खिलाड़ी रोजगार पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है। ऐसे में यह खिलाड़ी अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए दिन प्रतिदिन संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 2022 में सत्ता में आएगी तो ऐसे खिलाड़ियों की सूची बनाकर उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा।

दीपक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के आह्वान पर हमीरपुर की नेशनल हॉकी खिलाड़ी नेहा ठाकुर को कांग्रेस पार्टी की तरफ से 21000 की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई है। 2022 में जब कांग्रेस सत्ता में आएगी तो नेहा ठाकुर के लिए रोजगार के अवसर मुहैया करवाए जाएंगे।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

12 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

15 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 hours ago