BJP की जीत के बाद नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने दिया ये बड़ा बयान..

नेता-प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने वीरवार को लोस चुनाव में आए परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि 2019 में राष्ट्रव्यापी जनादेश आया है। इस जनादेश में जहां देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश को भी देश से अलग करके नहीं देखा जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ा। केंद्र में जहां राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने केंद्र सरकार के विरुद्ध लड़ाई लड़ी तो वहीं प्रदेश में कांग्रेस नेतृत्व व कार्यकर्ताओं ने दो सरकारों से संघर्ष किया है।

कांग्रेस प्रत्याशियों ने विपरीत परिस्थितियों में लड़ी लड़ाई

मुकेश ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने लड़ाई लड़ी और कार्यकर्ताओं ने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़े गए। सबने काम किया, निश्चित रुप से प्रदेश व देश में परिणाम आशा के अनुरुप नहीं है, लेकिन हम पूरी तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जो भी आदेश राहुल गांधी करें उसका पूरा सम्मान होगा।प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बधाई है। अब प्रदेश को विकास पर आगे ले जाने के लिए काम होना चाहिए।

दो विचाारधाराओं के बीच आगे भी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा

उन्होंने कहा कि यह दो विचाारधाराओं के बीच लड़ाई है। जिसे मजबूती के साथ आगे भी लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो भी कदम उठाएगी उसका समर्थन होगा। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हाल ही में कांग्रेस की सरकारें आई हैं। वहां भी बेहतर प्रदर्शन कांग्रेस कर रही है। इस सब का पार्टी विश्लेष करेगी और निश्चित रुप से कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत बनाने का काम होगा।

Samachar First

Recent Posts

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

42 seconds ago

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago