BJP को रिकॉर्ड लीड देने में नालागढ़ हलका नंबर वन

हिमाचल के 68 विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी को सबसे ज्यादा बढ़त नालागढ़ से मिली। यह हलका रिकॉर्ड बढ़त के साथ नंबर वन पर है। यहां सुरेश कश्यप को अपने घर से मिली लीड से तीन गुना ज्यादा 39,970 मतों की बढ़त मिली। हालांकि, नालागढ़ में कांग्रेस के विधायक लखविंद्र राणा हैं। वर्ष 2014 के लोस चुनाव में यहां से 17,526 वोटों की बढ़त मिली थी, जिसे इस बार दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है। 2014 में प्रदेशभर में यह बढ़त दूसरे नंबर की थी।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी को जब से बढ़त मिलनी आरंभ हुई और इसके बाद लीड का आंकड़ा हर बार कई गुना पार होता ही चला गया। वर्ष 2004 के चुनाव में नालागढ़ हलके से बीजेपी प्रत्याशी को 393 मतों की लीड मिली थी और वर्ष 2009 में सांसद को इस क्षेत्र से 8,394, जबकि 2014 के  चुनाव में लीड दोगुना होकर 17,256 वोटों पर चली गई।

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार पिछली बार की अपेक्षा रिकॉर्ड मतदान हुआ। यहां 79.53 फीसदी वोट पड़े। नालागढ़ निर्वाचन क्षेत्र के 85,087 मतदाताओं में से 67,670 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 34,414 पुरुषों और 33,253 महिलाओं ने मतदान किया। यहां थर्ड जेंडर के भी 3 वोट डले।

सीएम जयराम ने कहा था हलके से दो सबसे ज्यादा लीड

नालागढ़ विस क्षेत्र के पंजैहरा में हुई जनसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा था कि इस बार के  लोस चुनाव में रिकॉर्ड बढ़त दें और विधानसभा की जो कमी है, उसे वह पूरा कर देंगे। उन्होंने कहा था कि 2014 के चुनाव में नालागढ़ हलके से प्रदेशभर में दूसरी सबसे बड़ी लीड बीजेपी प्रत्याशी को मिली थी। इसे इस बार के चुनाव में नंबर एक बनाना है।

इस बार रिकॉर्ड मतदान का परिणाम यह हुआ कि नालागढ़ से मौजूदा विधायक कांग्रेस पार्टी का होने के चलते भी बीजेपी को रिकॉर्ड बढ़त मिली है। जिलाध्यक्ष एवं नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की चार सीटों के साथ देश में बीजेपी सरकार बनना और नालागढ़ से रिकॉर्ड बढ़त इस बात का संकेत है कि लोगों ने मोदी व पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताया है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

2 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

2 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

5 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

5 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

6 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

19 hours ago