व्यापारियों को चोर बोल कांग्रेस तोड़ रही बड़े तबके का मनोबल: अनुराग

<p>बीजेपी प्रत्याशी सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को बड़सर विधानसभा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के व्यापारियों को चोर बोलने पर इसे भारत के एक बड़े वर्ग को अपमानित कर देश को आर्थिक गति देने वाले व्यापारियों को मनोबल तोड़ने वाला बताया है। अनुराग ने कहा कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत करने में व्यापारियों और दुकानदारों का बहुत बड़ा योगदान होता है।</p>

<p>एक तरफ़ व्यापारी टैक्स देकर देश की तरक़्क़ी में योगदान देता है तो वहीं दूसरी तरफ़ मेहनत करने समाज और अपने परिवार का पेट भी भरता है। मगर कांग्रेस पार्टी व्यापारियों के इस योगदान की अनदेखी करके उन्हें चोर बोल रही है। व्यापारियों को चोर बोलकर कांग्रेस पार्टी देश के आर्थिक गति देने वाले व्यापारियों और मनोबल को तोड़ने का काम कर रही है।</p>

<p>कांग्रेस ने देश की अर्थव्यवस्था में कारोबारी समुदाय के योगदान को महसूस किये बिना ही सभी को चोर बता दिया। कांग्रेस ने अपने लंबे शासन काल में कारोबारियों को केवल अपमानित किया है और अब कांग्रेस पार्टी की मंशा व्यापारियों पर टैक्स बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ने की है&rdquo;। उन्होंने कहा कि देश का मिडिल क्लास देश का सामाजिक,राजनैतिक और आर्थिक ताने बाने को संतुलित करने में सबसे बड़ा योगदान है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

30 mins ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

42 mins ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

2 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago