आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नाहन बस स्टैंड: गोविंद ठाकुर

<p>परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आज नाहन बस अड्डे का निरीक्षण किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिन्दल भी मौजूद रहे। उसके बाद एचआरटीसी वर्कशॉप का भी निरीक्षण करने पहुंचे। परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डे के जीर्णोंद्वार के लिए एक करोड़ की राशि शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी और इसका संचालन बस अड्डा प्रबंधन समिति के द्वारा किया जाएगा।</p>

<p>ठाकुर ने जिला प्रशासन और निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नाहन बस अड्डे के साथ लगती अन्य विभागों की भूमि को परिवहन नगम के नाम हस्तातंरित कर एक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ताकि, भविष्य में नाहन बस अड्डा प्रदेश में एक मॉडल बस स्टैंड बन कर उभरे। परिवहन मंत्री ने कहा कि बस अड्डा किसी भी शहर का आइना होता है। और सरकार द्वारा नाहन बस अड्डे को जीर्णोंद्वार कर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।</p>

<p>इस दौरान उन्होंने कहा कि कोलर में क्रिकेट स्टेडियम खोलने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। इससे पूर्व उन्होंने प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडिम का निरीक्षण भी किया। परिवहन मंत्री ने नाहन के चंबा मैदान के साथ 7 करोड़ की लागत से तैयार होने&nbsp; वाले इनडोर स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि इस इनडोर स्टेडियम में सिरमौर जिला के मेधावी खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का अभ्यास करने की सुविधा मिलेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

1 hour ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

1 hour ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago