केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, कर्नाटक में 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

<p>कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। बेंगलुरु के शंकरा अस्पताल के डायरेक्टर नागराज के मुताबिक 59 वर्षीय अनंत कुमार ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं। अंनत कुमार के निधन पर कर्नाटक सरकार ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।</p>

<p>अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद वह हाल में ही बेंगलुरु लौटे थे। इसके बाद उनका शंकरा अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुमार का शव श्रद्धांजलि के लिए नैशनल कॉलेज ग्राउंड में रखा जाएगा। यह मैदान उनके बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। उनके पार्टी कार्यालय ने एक बयान में बताया कि कुमार का कैंसर और संक्रमण के बाद पैदा हुई जटिलताओं के कारण निधन हुआ।</p>

<p>राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत तमाम हस्तियों ने अनंत कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है: सौदान

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ज्वालामुखी विधानसभा की बैठा…

52 mins ago

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

5 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

5 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

21 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

21 hours ago