BJP लाख दुष्प्रचार करें, हम होंगे कामयाब: वीरभद्र सिंह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीजेपी पर विद्वेष की भावना से राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में चुनाव जीतने के तमाम हथकंडे इस्तेमाल कर रही है। केंद्र की सरकार चुनाव में जीत हासिल करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का ग़लत इस्तेमाल कर रही है। लेकिन, कांग्रेस हर हाल में मिशन रिपीट को अंजाम देने वाली है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास को देखते हुए हमारा साथ देने वाली है। वीरभद्र सिंह ने बताया कि आज हिमाचल की प्रति-व्यक्ति आय काफी ज्यादा है और प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान भी काफी संख्या में खोले गए हैं। लेकिन, बीजेपी को हमारा विकास दिखाई नहीं दे रहा है। वे दुर्भावना से ग्रसित होकर दुष्प्रचार कर रहे हैं।

आया राम, गया राम पर नहीं करते भरोसा

कांग्रेस का साथ छोड़ने वालों को मुख्यमंत्री ने एक बार फिर आया राम, गया राम के खिताब से नवाजा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर हम पहले भी विश्वास नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि अभी भी पार्टी में कुछ लोग हैं जो मौका-परस्त हैं और अपने स्वार्थ को लेकर किसी भी दल में शामिल हो सकते हैं।

जीएस बाली से नहीं कोई नाराजगी

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने और जीएस बाली के रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा कि मेरा उनके साथ संबंध काफी अच्छे हैं। जीएस बाली के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हमारे मंत्री हैं। उन्हें जो कहना होता है वह पार्टी में खुल कर कहते हैं। लिहाजा, अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

सारी एजेंसियों को भिंड़ाया, जनता सिखाएगी सबक

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर गलत मानसिकता वाली राजनीति का इल्जाम लगाया। उन्होंने कहा कि हमारे पीछे तमाम केंद्र की तमाम एजेंसियों सीबीआई, ईडी, इनकटैक्स को लगा दिया गया। लेकिन, जनता इसे देख रही है और समझ रही है। चुनाव में बीजेपी को वही सबक सिखाएगी और हम मिशन रिपीट को अंजाम देंगे। कांग्रेस फिर से सत्ता में आने वाली है।

Samachar First

Recent Posts

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

11 mins ago

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

2 hours ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

2 hours ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

3 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

4 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

18 hours ago