आखिरी दिन ठियोग से विद्या स्टोक्स ने भरा नामांकन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के लिए विवादों में रही ठियोग की सीट से आखिरकार नामांकन भर ही दिया गया। सोमवार को ठियोग से कांग्रेस कैंडिडेट विद्या स्टोक्स ने नामांकन पत्र दाखिल किया और बीजेपी के खिलाफ चुनावी ताल ठोकी।

स्टोक्स के साथ समर्थकों की भीड़ भी शामिल रही और सभी ने स्टोक्स के पक्ष में नारेबाजी की। इससे पहले ठियोग की सीट के लिए कांग्रेस को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पहले जहां कांग्रेस को ठियोग से सही कैंडिडेट नहीं मिल रहा था, तो वहीं कैंडिडेट मिलने के बाद भी काफी विवाद हुआ।

दरअसल, कांग्रेस ने दीपक राठौर को अपने कैंडिडेट के रूप में उतारा था, लेकिन ये मैडम स्टोक्स को रास नहीं आया। इसके बाद उन्होंने हाईकमान को निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी दे दी, जिसके बाद टिकट चेंज कर दिया गया और स्टोक्स को कैंडिडेट चुना गया। हालांकि, दीपक ठाकुर ने भी करेक्शन के तौर पर नामांकन भरा है।

विद्या की बिगड़ी थी तबीयत

गौर रहे कि ठियोग से कांग्रेस प्रत्याशी विद्या स्टोक्स की तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उन्हें चंडीगढ़ फोर्टिस अस्पताल रेफर कर दिया गया था। हालांकि, उनके उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन अभी भी उनकी तबीयत उस स्तर पर ठीक नहीं कि वे चुनाव रण में उतर सकें। इन सब के बावजूद भी उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago