स्टोक्स ने हिमाचल हॉकी चुनाव पर उठाए सवाल, हॉकी इंडिया से करेंगी शिकायत

<p>कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और हॉकी इंडिया की आजीवन सदस्य तथा संरक्षक विद्या स्टोक्स ने बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को आड़े हाथों लिया है। स्टोक्स ने हिमाचल हॉकी के अध्यक्ष पद पर अनुराग ठाकुर के चुनाव को ग़लत बताया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर स्वयंभू अध्यक्ष बने हैं।</p>

<p>बीते शुक्रवार को ऊना में हुए चुनाव को विद्या स्टोक्स ने गैर-कानूनी बताया है। उनका कहना है कि बिना नोटिस दिए चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती और इस मामले में कोई भी नोटिस नहीं दिया गया। स्टोक्स ने कहा कि बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर हॉकी इंडिया के कायदे-क़ानूनों को नहीं समझते हैं। वह मनमर्जी से चुनाव कराकर हिमाचल हॉकी संघ के अध्यक्ष नहीं बन सकते।</p>

<p>विद्या स्टोक्स हिमाचल हॉकी की अध्यक्ष पद पर काबिज थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव के लिए नोटिस भी नहीं भेजा गया। लिहाजा चुनाव अवैध है और वे इस संदर्भ में हॉकी इंडिया से बात करेंगी। विद्या स्टोक्स ने कहा कि अनुराग ठाकुर हमेशा प्रदेश में खेलों के सहारे अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(834).jpeg” style=”height:693px; width:1000px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

2 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

2 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

2 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

2 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

2 hours ago