हिमाचल में BJP को रिकॉर्ड बढ़त, वीरभद्र ने सुक्खू के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

<p>हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं ने इस मर्तबा जहां लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड 71 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान किया तो वहीं, दूसरी तरफ हिमाचल के चारों उम्मीदवारों को रिकॉर्ड मतों से बढ़त दिलाई है। सभी उम्मीदवार साढ़े 3 लाख वोटों से बढ़त बनाएं हुए है। ये देशभर में सबसे ज़्यादा बढ़त मानी जा रही है। हालांकि हिमाचल प्रदेश के अभी फाइनल रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुए हैं। लेकिन अंतिम रुझान के मुताबिक कांगड़ा संसदीय सीट से किशन कपूर 457133 से आगे हैं। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 384922 से आगे, शिमला से सुरेश कश्य 323659 से आगे जबकि मंडी राम स्वरूपम 377001 से आगे चल रहे हैं।</p>

<p>वहीं, चुनावी परिणामों के बाद बीजेपी जश्न में डूब गई। बीजेपी कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री के सरकारी आवास तक बाजे गाजे और खूब पटाखे चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के चुनावी परिणाम से साफ़ हो गया है कि यहां मोदी लहर चल रही है और कहा कि ये पहले ही तय था कि हिमाचल में बीजेपी चारों सीट जीतेगी। लेकिन सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से बढ़त मिलना चौंकाने वाला है।</p>

<p>उधर कांग्रेस कार्यालय में चुनावी रुझान आने के बाद सन्नाटा छा गया। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हार का ठीकरा पूर्व कांग्रेसी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुख्खू के सिर फोड़ दिया। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुख्खू ने पार्टी का इतना बड़ा नुकसान कर दिया कि पार्टी उससे उभर ही नहीं पाई। उन्होंने ईवीएम पर भी सवाल उठाए और कहा की ईवीएम अमेरिका जैसे देश में भी फेल हो चुकी है। इसलिए ईवीएम की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

4 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

4 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

5 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

5 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

6 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

6 hours ago