शानदार बहुमत से हिमाचल में सरकार बनाएगी कांग्रेस: वीरभद्र

<p>हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा और हिमाचल में सरकार बनाने का दावा किया। रविवार को अपने समधी के घर पर पत्रकारों से बातचीत में वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार हर काम मे मनमानी कर रही है, लेकिन हिमाचल चुनावों की बात करें तो यहां कांग्रेस एक बार फिर शानदार बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।</p>

<p>वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल और गुजरात चुनाव एक ही समय पर घोषित हुए थे, लेकिन गुजरात के चुनाव को मोदी सरकार ने जान-बूझ कर लेट करवाया। केंद्रीय एंजेसियों से लेकर हर काम काज में मोदी सरकार दखल दे रही है। अच्छे दिनों का झांसा देकर लोगों से वोट ठगे जा रहे हैं और सत्ता में आने के बाद देश की जनता को मुश्किलों में धकेल दिया जा रहा है।</p>

<p>गौरतलब है कि रविवार को वीरभद्र सिंह अपने समधी के घर फरीदकोट गए थे। सीएम की बेटी का विवाह सितंबर 2015 में टिक्का भरतइंद्र सिंह के बेटे रविइंद्र सिंह के साथ हुआ था। रिश्ता जुड़ने के बाद पहले बार वीऱभद्र सिंह अपनी बेटी के ससुराल में स्वर्गीय टिक्का भरतइंद्र सिंह की बरसी में शिरकत करने पहुंचे।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

2 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

3 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

3 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

3 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

3 hours ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

3 hours ago