लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर वीरभद्र सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा न मैं और न मेरे परिवार से लड़ेगा कोई चुनाव

<p>पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। वीरभद्र सिंह ने कहा है कि इस बार वह न खुद और न ही उनके परिवार से कोई सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरा मंडी लोकसभा क्षेत्र चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि लोकसभा क्षेत्र से बहुत से लोग मेरे पास आकर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। अब मैं आराम करना चाहता हूं इसलिए मंडी लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में नहीं आऊंगा सिर्फ पार्टी को सशक्त करने के लिए ही काम करूंगा।</p>

<p>वहीं उन्होंने विक्रमादित्य को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य का भी चुनाव मैदान में आने का अभी तक कोई इरादा नहीं है। कांग्रेस पार्टी के पास मंडी लोकसभा क्षेत्र में और भी अच्छे विकल्प हैं उनको भी टिकट दिया जा सकता है।</p>

<p>प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक प्रदेशाध्यक्ष नहीं रहने चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष हमेशा चुनकर आना चाहिए और वही प्रदेश अध्यक्ष हमेशा कामयाब रहते हैं, जैसे मैं खुद चुनकर प्रदेश अध्यक्ष बना था। वीरभद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि अभी तो सब कुछ ठीक है आगे-आगे देखते हैं होता है क्या।</p>

<p>इन सब के बीच मंडी लोकसभा क्षेत्र से यह भी कह सकते हैं की वीरभद्र सिंह ने बीजेपी को एक बड़ी राहत यह कह कर दे दी है कि वह चुनावी मैदान में नहीं आने वाले हैं। क्योंकि राजनीतिक गणित और मंडी का इतिहास यही कहता है कि या तो वीरभद्र सिंह के परिवार से कोई यहां बीजेपी को टक्कर दे सकता है या फिर पंडित सुखराम के परिवार से। लेकिन अब जैसा कि वीरभद्र सिंह ने यहां पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है, वहीं पंडित सुखराम का परिवार आज खुद बीजेपी में है। वीरभद्र सिंह की इस घोषणा के साथ ही बीजेपी का रास्ता अब आसान होता नजर आ रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago