IPL में इंटरटेनमेंट टैक्स का फर्जीवाड़ा, वीरभद्र ने बनाए करोड़ों रुपये: HPCA

<p>हिमाचल के मुख्यमंत्री की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। ताजा मामला धर्मशाला में हुए आईपीएल मैच को लेकर है। HPCA के प्रवक्ता संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री पर इंटरटेनमेंट टैक्स के बदले घूस लेने का संगीन आरोप जड़ा है।</p>

<p>संजय शर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह ने IPL की टीम &lsquo;किंग्स इलेवन पंजाब&rsquo; से इंटरटेनमेंट टैक्स (2011) माफ करने के बदले करोड़ों रुपये लिए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले की सीबीआई जांच कराने के लिए HPCA ने राज्यपाल से आग्रह किया है।</p>

<p>HPCA प्रवक्ता के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब से हिमाचल सरकर ने मनोरंजन टैक्स 10 फीसदी ही वसूला था। जबकि, सरकार को पूरा टैक्स वसूलना चाहिए था। मनोरंजन टैक्स में छूट पर सवाल खड़े करते हुए संजय शर्मा ने कहा कि जब प्रदेश सरकार मनोरंजन पर 100 फीसदी टैक्स लगाती है, तो किन प्रावधानों के चलते इसे घटाकर महज 10 फीसदी कर दिया गया?</p>

<p>संजय के आरोप है कि इस मामले में करोड़ों की धांधली हुई है और इस काम को मुख्यमंत्री और उनके बेटे ने अंजाम दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

34 mins ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

49 mins ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

52 mins ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

55 mins ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

58 mins ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

1 hour ago