वीरेंद्र कंवर ने किया दोनों सीटों पर जीत का दावा, बोले- हारी हुई लड़ाई लड़ रही कांग्रेस

<p>पच्छाद उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कई मंत्रियों को चुनावी प्रचार में उतारा है। इसी कढ़ी में अब पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी पच्छाद में प्रचार का जिम्मा संभाले हुए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए जहां उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा, वहीं प्रदेश की पच्छाद और धर्मशाला दोनों सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया है।&nbsp;पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नेगेटिव राजनीतिक करती है। कांग्रेस के लिए माहौल अनुकूल नहीं है और कांग्रेस हारी हुई लड़ाई लड़ रही है।</p>

<p>उन्होंने गंगूराम मुसाफिर के नाम लिए बिना कहा कि पच्छाद से कांग्रेस के प्रत्याशी स्वयं चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे, वो अधूरे मन के साथ मैदान में उतरे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी पच्छाद सीट को भारी बहुमत के साथ जीतेगी। यही सीट नहीं, बल्कि प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की दोनों सीटों पर बीजेपी विजय की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि पच्छाद में चुनाव प्रचार बेहद अच्छा चला है। हर मतदान केंद्र तक कार्यकर्ता डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं।</p>

<p>वीरेंद्र कंवर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर ही मतदाता अपनी मोहर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि देखना यह होगा कि उपचुनाव के दंगल में कौन सी पार्टी विजयीरथ पर सवार हो पाती है। यह तो 24 अक्तूबर को ही तय हो पाएगा। अलबत्ता दोनों ही पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

2 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

3 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

3 hours ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

3 hours ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

4 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

4 hours ago