कांगड़ा BJP को झटका, जिला परिषद उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत

लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी को कांगड़ा जिले में बड़ा झटका लगा है। विधानसभा चुनावों में कांगड़ा से रिकॉर्ड सीटें जीतने के बावजूद बीजेपी जिला परिषद उपाध्यक्ष के चुनाव हार गई है। यहां कांग्रेस कैंडिडेट विशाल चंबियाल ने बीजेपी कैंडिडेट शेर सिंह को 15 के मार्जन से क्लीन बोल्ड किया है। विशाल चंबियाल वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भी हैं और इंदौरा के रहने वाले हैं। बरंडा वार्ड से जिला परिषद सदस्य हैं।

उनके जीत में जिला कांगड़ा के वरिष्ठ नेताओं को बड़ा हाथ माना जा रहा है। बताया जा रहा है पूर्व सरकार में मंत्री रहे जीएस बाली के समर्थकों का भी विशाल चंबियाल को फुल सपोर्ट रहा है। हालांकि, जीएस बाली अभी दिल्ली में हैं। लेकिन उनके समर्थकों ने विशाल चंबियाल को जीत को पक्का किया और लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बढ़त दिलाई है।

वहीं, दूसरी ओर बीजेपी कैंडिडेट शेर सिंह जयराम सरकार में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह के विधानसभा क्षेत्र से हैं और वे उनके वार्ड से ही जिला परिषद सदस्य हैं। यहां तक कि बीजेपी ने उन्हें जसवां-परागपुर के महामंत्री भी लगााया है। इन चुनावों में बीजेपी कैंडिडेट शेर सिंह को जहां 20 वोट मिले तो वहीं कांग्रेस ने 35 वोटों से पार्टी को जीत दिलाई है।

प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू ने दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विशाल चंम्बयाल को कांगडा का जिला परिष्द का उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। विशाल चंबियाल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और हिमाचल प्रदेश किसान खेत मजदूर कांग्रेस विभाग के चैयरमैन हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विशाल चंबियाल पंचायती राज में कांग्रेस पार्टी द्वारा सुदृढ़ किये गये संगठन को आगे ले जाने में तहत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।

Samachar First

Recent Posts

संजौली मस्जिद विवाद : चार अलग-अलग मामलों में 185 आरोपी बनाए,एफआईआर में भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष, विहिप के प्रांत मंत्री भी नामजद

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…

3 hours ago

खुला नौकरियों का पिटारा: नगरोटा में ही 5000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य: बाली

सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…

7 hours ago

हमीरपुर में गणेश विसर्जन की धूम

Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…

8 hours ago

उचित पोषण के लिए दैनिक आहार में विविधता जरूरी: सीडीपीओ

Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…

8 hours ago

हमीरपुर में सदस्यता अभियान पकड़ेगा रफतार, कश्‍यप ने ली बैठक

Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…

8 hours ago

रंगस स्कूल के विद्यार्थियों को समझाए मौलिक कर्तव्य

Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…

8 hours ago