प्रदेश में जब भी BJP की सरकार बनी, लोगों के हितों को बेचने का प्रयास हुआ: कांग्रेस

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा की कांग्रेस बाहरी राज्यों से प्रदेश में हो रही भर्तियों के खिलाफ है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी प्रदेश में बीजेपी की सरकार आती है तो प्रदेश में लोगों के हितों को बेचने का प्रयास किये जाते हैं। यह पहली बार नहीं हुआ कि बीजेपी की सरकार में बाहरी राज्यों के लोगों की भर्तियां की गई हों। इससे पहले भी बीजेपी सरकार ने बाहरी राज्यों के लोगो की भर्तियां की हैं।</p>

<p>उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आजकल जो प्रदेश में भर्तियां हुई हैं ये भर्तियां आरएसएस के इशारे पर हो रही हैं।&nbsp;&nbsp; प्रदेश में एचएएस और आईपीएस लेवल में बाहरी लोगों की भर्तियां होती हैं। लेकिन तृतिय श्रेणी में कभी बाहरी लोगों की भर्तियां नहीं हुई इन पर सिर्फ प्रदेश की जनता का अधिकार है। अगर सरकार इन पदों पर भी बाहरी लोगों की भर्तियां करेगी तो प्रदेश के पढ़े-लिखे युवा कहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इन भर्तियों का विरोध करती है।</p>

<p>वहीं, उन्होंने उनाव कांड पर बोलते हुए कहा कि इस मामले में केंद्र और यूपी सरकार बलात्कारियों को संरक्षण देती दिख रही है, जो निंदनीय है। जिस तरह से सरकार इन घटनाओं को संरक्षण देती दिख रही उससे ये सबित हो जाता है की देश में गुंडे और बाहुबलियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे समाज व्यथित है। ऐसे में पीड़ित न्याय की गुहार लगाएं तो किससे लगाएं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

16 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

16 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

16 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

17 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

17 hours ago