पॉलिटिक्स

दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल में भी लोगों को देंगे बेहतर सेवाएं: AAP

हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने अपनी जड़ें जमाना शुरू कर दी हैं। पार्टी हिमाचल में लोगों को दिल्ली की तर्ज पर सुविधाएं देने के दावे कर रही है। शिमला में आम आदमी पार्टी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह जेटा ने कहा कि AAP सरकार ने दिल्ली में गवर्नेन्स का जो मॉडल लागू किया है उसे हिमाचल में भी लागू किया जाएगा। हिमाचल में लोगों को निशुल्क शिक्षा, मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि बड़ी बात यह है कि फ्री सुविधाएं देने के बाद भी दिल्ली में सरप्लस बजट है।

उन्होंने कहा की यह विडंबना ही है कि हिमाचल में मेडिकल जैसी उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को विदेश का रुख करना पड़ रहा है। हिमाचल में क्वालिटी एजुकेशन का अभाव है। राज्य में शिक्षा के नाम पर फर्जी डिग्री का गोरख धंधा चलाया गया जो कि शर्मनाक है। हजारों की संख्या में राज्य में फर्जी डिग्रियां बांटी गई।

देवेंद्र चौहान ने कहा की हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिनका दोहन कर लोगों को रोजगार दिया जा सकता है। लेकिन सरकारों ने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इसी तरह राज्य में विद्युत परियोजनाएं आर्थिक स्थिति को सुधार सकती हैं। इसके लिए भी काम किया जायेगा। इसी तरह बागवानी को विकसित करने के लिए काम किया जायेगा। सेब और अन्य फलों के प्रोसेसिंग प्लांट्स लगाए जायेंगे ताकि बागवानों और किसानों को उनके उत्पादों के अच्छे दाम मिले और उनका शोषण न हो।

उन्होंने कहा की आम आदमी सरकार ने दिल्ली में लोगों को फ्री बिजली और पानी की सुविधा देकर दिखा दिया है कि वो गरीब ओर आम लोगों की हितेषी है। उन्होंने कहा की राज्य में कांग्रेस और भाजपा अदला बदली की सरकारें चलाती रही हैं, मगर अब आम आदमी पार्टी के तौर पर लोगों को विकल्प मिला है। तीसरे विकल्प के रूप आम आदमी पार्टी को व्यापक स्वीकारिता मिली है।

उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी अपना सदस्यता अभियान तेज करेगी। अभी तक तीन लाख से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। लीगल सेल के तहत भी तीन हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। पार्टी का सदस्यता अभियान ग्राउंड स्तर पर चलाया जा रहा है। अन्य पार्टियों की तरह बढ़ा चढ़ा कर सदस्यता नहीं दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा की कल मंडी में होने वाली अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की रैली पार्टी में नया उत्साह का संचार होगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

2 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

2 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

3 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

8 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

9 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

9 hours ago