<p>शिमला के राममंदिर में आयोजित बीजेपी शिमला मंडल के महिला मोर्चा सम्मेलन में शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिरकत की। उन्होंने यहां महिला शक्ति पर बात करते हुए कहा कि महिलाएं भारत की आबादी का आधा हिस्सा हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में महिला शक्ति राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। भारद्वाज ने कहा कि महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए मोदी सरकार ने 5 साल में बेहद काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी योजनाओं में सबसे ज्यादा फोकस महिलाओं पर रखा है। रसोई में चूल्हे के धुंए से महिलाओं को निजात देने के लिए केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना और प्रदेश बीजेपी सरकार ने गृहणी सुविधा योजना शुरू की है जिससे महिलाओं को धुंए से होने वाली भयानक बीमारियों से बचाया जा सके।</p>
<p>हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं अपने बजट में दी हैं। जून 2019 से पहले हिमाचल प्रदेश का कोई भी घर ऐसा नहीं होगा जहां चूल्हे के समेत सिलेंडर नहीं होगा। देश को आज मजबूत नेतृत्व की जरुरत है जो नरेंद्र मोदी के अलावा किसी में नहीं है।</p>
<p>वहीं बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी ने कहा है कि महिलाओं में मोदी को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि मोदी ने पिछले 5 सालों में महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाई हैं। प्रदेश में जितने भी सम्मेलन हुए उसमें हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया है और लोकसभा चुनावों में महिलाएं एक बार फिर से मोदी को अपना मत देंगी।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(2707).jpeg” style=”height:1275px; width:832px” /></p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…