कार्यकर्ता जुट जाएं प्रचार में, कांग्रेस जीत की ओर अग्रसरः मुकेश अग्निहोत्री

<p>कांग्रेस धर्मशाला उपचुनाव ने जीत की ओर अग्रसर है। कांग्रेस कार्यकर्ता सजग होकर प्रचार में जुट जाएं जिससे कि जीत सुनिश्चित बनाई जा सके। ये विचार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने धर्मशाला के कोतवाली बाज़ार में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन पर कही। अग्निहोत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव जीतना चाहती है। प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर क्योंकि अब वोट नहीं मिल रहे हैं इसलिए भाजपा सत्ता के दुरुपयोग करके चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है।</p>

<p>मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर हेलीकॉप्टर से नीचे नहीं उतर रहे। सड़कों की हालत ख़राब हो चुकी है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। भाजपा को इन उपचुनावों में मुख्यमंत्री की जनसभाएं करवाने में पसीने बहाने पड़ रहे हैं और जनता नदारद है। इससे साफ झलकता है कि भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। लोग भाजपा की जुमलेबाजी को पहचान चुके हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा जी धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस द्वारा शुरू की गई विकास योजनाओं के बारे में जनता भाजपा से सवाल पूछ रही हैं जिसके चलते भाजपा के नेता जनता के बीच जाने से कतरा रहे हैं। उन्होनें कहा कि कांग्रेस दोनों उपचुनावों में जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवम राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर,कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह चौहान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय पूरी,मीडिया पैनलिस्ट पुनीत मल्ली एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

21 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago