नवनियुक्त युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पहुंचते ही युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। हिमाचल युवा कांग्रेस की कमान मिलने के बाद मुनीष ठाकुर काफी आक्रामक नज़र आए और उन्होंने युवा कांग्रेस में नया जोश एवं उत्साह भरने की बात कही साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में लाना मुख्य लक्ष्य रहेगा।

इस दौरान मुनीष ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की करना युवा कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य रहेगा। अब युवा कांग्रेस दफ्तरों में बैठ कर काम नहीं करेगी बल्कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच कार्य करते नज़र आयेंगे। उन्होनें चेतावनी दी की संगठन में कार्य न करने वालो को संगठन से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सिर्फ काम करने वालों को ही युवा कांग्रेस में रखा जाएगा।

सुक्खू ने थपथपाई विक्रमादित्य सिंह की पीठ

दो दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को झूठा बताने वाले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सुर बदल लिए हैं। आज यू-टर्न लेते हुए शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह के बतौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष कार्यकाल की जमकर सराहना की है। सुक्खू ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह ने अपने कार्यकाल में बढ़िया काम किया है।

उन्होंने कहा कि मंडी में कांग्रेस का अधिवेशन होगा, जहां से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार किया जाएगा। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मंत्रियों, प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को बुलाया जायेगा।

गौरतलब है कि विक्रमादित्य सिंह 2013 से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे और विधायक बनने के बाद अब उन्होंने अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। तत्पश्चात हिमाचल युवा कांग्रेस की बागडोर मनीष ठाकुर को सौंपी गई है। मनीष ठाकुर राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के महासचिव भी है।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…